jagat guru brahmanand ji maharaj

जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानन्द जी की संक्षिप्त जीवनी Biography of Jagatguru Swami Brahmanand Ji

जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानन्द जी का बचपन

गुरु ब्रह्मानंद जी का जन्म 24 दिसंबर 1908 को हरियाणा प्रांत के जिला कैथल के चुहड़माजरा गांव में माता रामी देवी और पिता बदामा राम के घर हुआ था। गुरु जी के बचपन का नाम छोटाराम था। मात्र 9 वर्ष की उम्र में माता का निधन हो गया और जब गुरु जी 11 वर्ष के थे तो उनके पिता स्वर्ग सिधार गये।

जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानन्द जी की ज्ञान की खोज

12 वर्ष की उम्र में गुरुजी ज्ञान की खोज में गुरुकुल चले गए, जहां उन्होंने हिंदी और संस्कृत का गहन अध्ययन किया। गुरु जी जिस पुस्तक को एक बार पढ़ लेते थे उसे कभी नहीं भूलते थे। उनके सच्चे आचरण को देखकर स्वामी भीष्म जी ने उनका नाम सत्यदेव रखा।

यह भी पढिए : ॐ तत्सत मंत्र का अर्थ, महत्व और जगतगुरु ब्रह्मानन्द जी

सच्चे ज्ञान की खोज में, जगतगुरु ब्रह्मानन्द जी हरिद्वार से परे सप्त सरोवर के जंगलों में तपस्या के लिए चले गए, जहाँ गुरुजी ने अपना शरीर छोड़ने का फैसला किया और ऐसा करते समय तीन देवियाँ प्रकट हुईं और स्वामीजी को पँचरंगा झण्डा प्रदान किया। ब्रह्म आनंद में लीन रहने के कारण देवियों ने उनका नाम ब्रह्मानंद रखा। गुरु जी ने पंचरंगा ध्वज के पांच नियम बनाये और यहां लौटकर गुरु ब्रह्मानन्द जी ने ओमपुरा नामक गुरुकुल की स्थापना की। कुछ वर्षों के बाद गुरुजी वैदिक धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए निकल पड़े और देशभर में 200 से अधिक हवन यज्ञ और भंडारों का आयोजन किया।

जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानन्द जी का जीवन था गरीबों की सेवा में समर्पित

लक्ष्मी गुरु जी के पीछे-पीछे चलती थी लेकिन वे कभी पैसे को छूते तक नहीं थे। गुरु जी ने अपना पूरा जीवन निर्दोष और गरीब लोगों की सेवा मे बिताया। जब महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी बंद था और शिक्षा तो दूर की बात थी, उस समय गुरु जी ने महिलाओं को जीवन में मानव कल्याण के लिए वैदिक शिक्षा और हवन यज्ञ, 5 ग्रंथ, पचासा[3], नीति विचार करना सिखाया। गुरु जी ने कई बार ब्रह्मविचार, शारीर उपनिषद, गौरक्षा लिखकर भी अपनी भक्ति शक्ति का परिचय दिया। 16 मई 1973 को फ़तेहपुर आश्रम में तीन बार ओम् का उच्चारण करते हुए उन्होंने अपना शरीर त्याग दिया और ब्रह्मलीन हो गये।

ये भी शिक्षापर्द है: स्वामी विवेकानंद जी की अद्भुत कहानी, एक महान व्यक्तित्व

अगर आपको लगता है कि गुरु ब्रह्मानन्द जी के बारे मे इस जानकारी को और ज्यादा लिखा जा सकता है, तो हमारे प्यारे पाठकों से विनम्र अनुरोध है की आप कमेन्ट के माध्यम से उस जानकारी को हम तक पहुँच सकते है। इतना ही नहीं अगर आपके पास अन्य कोई जानकारी या लेख है जो आप इस वेबसाईट पर परकाशीत करना चाहते हैं तो आप यहाँ क्लिक करके भी हम तक भेज सकते हैं। अगर आप अपने कोई विचार हमारे साथ साझा करना चाहते है तो कमेन्ट बॉक्स मे लिख सकते है। धन्यवाद। लेख के सोर्स के लिए यहाँ क्लिक करें।

ॐ तत्सत।। ॐ गुरु जी।। ॐ पिता जी।। ॐ तूही।। जय हो तेरी।।

इसे भी पढ़ सकते हैं: योग से ही निरोगी शरीर प्राप्त हो सकता है: योग क्या है, योग के प्रकार, लाभ और सावधानियां

3 thoughts on “जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानन्द जी की संक्षिप्त जीवनी Biography of Jagatguru Swami Brahmanand Ji”

  1. Om Tatsat Om Guru ji Jagat Guru Swami Bhramanand Ji Maharaj Ki jai Ho….. Har Har Mahadev Har Har Gange

  2. स्वामी ब्रह्मानन्द जी की जय हो।
    जगत गुरु स्वामी ब्रह्मनन्द जी महाराज जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन।🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
    माननीय मुख्यमंत्री श्री नायाब सैनी जी को सादर प्रणाम व जय श्री राम 🌺🙏
    माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण सिंह जी को सादर प्रणाम जय श्री राम 🌺, 🙏
    माननीय सांसद नवीन जिंदल जी को सादर प्रणाम व जय श्री राम 🌺 🙏
    माननीय विधायक श्री सतपाल जांबा जी को सादर प्रणाम व जय श्री राम 🌺 🙏
    आदरणीय सरपंच श्री लाभ सिंह जांबा जी को जय श्री राम 🌺 🙏
    ऊं तत् सत् ऊं गुरुजी ऊं 🙏🙏

Comments are closed.